भीलवाड़ा|दूदाधारी गोपाल मंदिर में अधिकमास के चलते सोमवार को नर्बदा जयंती पर्व मनाया। गोमुख से जल गिरते हुए झांकी सजाई गई। दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। पंडित कल्याण शर्मा ने बताया कि मंगलवार को अष्टमी पर राधा अष्टमी पर्व मनाया जाएगा। इसके तहत कमल पुष्प पर राधाजी का प्राकट्य की झांकी सजाई जाएगी। इसके अलावा अभिषेक, हवन, तुलसी सहस्त्रार्चन व कथा आदि धार्मिक आयोजन लगातार जारी है।