पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लीकेज पाइप लाइनों से पानी की बर्बादी रुकवाई

लीकेज पाइप लाइनों से पानी की बर्बादी रुकवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा

पानी बचाने के लिए शुरू की मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए रविवार सुबह आजादनगर स्थित महाप्रज्ञ सर्किल पर मॉर्निंग क्लब के सदस्यों ने शपथ ली। जल मित्र सुरेश बंब व कैलाश सोनी ने पुर रोड व काशीपुरी के आगे 100 फीट रोड पर लीकेज लाइनों से बहता पानी बंद करवा बर्बादी रोकी।

जल मित्र बंब ने विशाल मेगा मार्ट के सामने मिष्ठान भंडार के पास वार्ड संख्या 14 में करीब दो माह से लीकेज पाइप लाइन से पानी बहने की जानकारी मिली। वे मौके पर पहुंचे तथा जलदाय विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। इसी तरह उन्होंने सुबह महाप्रज्ञ सर्किल पर मॉर्निंग क्लब के सदस्यों को पानी बचाने की शपथ दिलाई।

शपथ लेने वालों में बीएस सुराणा, जगदीश लाहोटी, एसएल अग्रवाल, गोविंद सोडानी, धीरज चौधरी, केएस जागेटिया, जगदीश काबरा, उदयलाल इनानी, रमेश पाटनी, उमेश छीपा, राजेंद्र चंडालिया ने शपथ लेकर भास्कर की मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने की शपथ व संकल्प लिया।

एक अन्य जल मित्र कैलाश सोनी ने काशीपुरी से आगे 100 फीट रोड पर लीकेज लाइन से बह कर पानी गड्ढ़ों में भर रेलवे लाइन व सड़क के बीच भरने से बर्बादी के साथ ही क्षेत्रवासियों को परेशानी भी हो रही थी। वे मौके पर पहुंचे तथा जलदाय विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। जेईन चंद्रेश छीपा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लीकेज लाइन को देखने के बाद तकनीकी टीम के साथ पहुंच खुदाई कर पानी की बर्बादी रोकी।

कांवाखेड़ा व नागौरी गार्डन में लीकेज से बह रहा पानी

कांवाखेड़ा कच्ची बस्ती व नागौरी गार्डन में फतेह टावर के पास लीकेज पाइप लाइनों से लगातार पानी बह रहा है। सोमवार सुबह जल मित्र अमित काबरा ने लीकेज लाइन से पानी की बर्बादी होते देखकर जलदाय विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। उन्होंने शीघ्र लीकेज बंद कर पानी की बर्बादी रोकने का आश्वासन दिया। नागौरी गार्डन में लीकेज लाइन से सड़क पर गड्ढ़ा बन गया। गडढ़ा भरने के बाद पानी बह कर नाली में जा रहा है। सड़क के बीचों-बीच गड्ढ़े में भरे पानी से आमजन को परेशानी हो रही है।

खबरें और भी हैं...