भीलवाड़ा| श्रमण संघ के संत राकेश मुनि से सोमवार को मंदसौर से आए संघ प्रतिनिधियों ने चातुर्मास के लिए विनति की। मुनि प्रांतीय महामंत्री पुष्पा गोखरू के शास्त्रीनगर स्थित आवास पर प्रवास कर रहे हैं।
यहां बापूलाल संचेती, विक्रम मेहता, अनिल संचेती, अशोक कुमार, महामंत्री गण नरेंद्र, विजय खटोड़ एवं मध्यप्रदेश प्रांतीय महिला शाखा की अध्यक्ष शशि मारू, अनीता खटोड़, ललिता संचेती ने दर्शन किए। ‘जीतो’ के चेयरमैन राजेंद्र गोखरू, अध्यक्ष भागचंद जैन, कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय मंत्री कंवरलाल सूर्या आदि उपस्थित थे।