शाश्वती ने बताए ओडीसी के टिप्स
भीलवाड़ा | एवरग्रीन पब्लिक स्कूल में स्पिक मैके सोसायटी की विरासत 2018 शृंखला में शनिवार को ओडीसी नृत्य की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरपर्सन डाॅ. संगीता बाबेल व प्रसिद्ध नृत्यांगना शाश्वती गौराई घोष ने की। शाश्वती ने ओडीसी नृत्य की विशेषताएं व छात्रों के लिए कॅरिअर की संभावनाएं बताईं। संचालन विंसीनिया मैसी ने किया। विशिष्ट अतिथि जीतो भीलवाड़ा चैप्टर की अध्यक्ष नीतू ओसवाल एवं कमला चौधरी थीं।