पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भास्कर पीएफए के परिंडा वितरण अभियान की शुरुआत आज होगी

भास्कर-पीएफए के परिंडा वितरण अभियान की शुरुआत आज होगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | दैनिक भास्कर शहर से जुड़े सामाजिक सरोकार और पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता की पहल को आगे बढ़ाते हुए गर्मी के दौरान परिंडे वितरित करेगा। ताकि पक्षियों को पीने के पानी के लिए भटकना नहीं पड़े।

पीपुल फॉर एनीमल के सहयोग से ये परिंडे विभिन्न उद्यानों, कॉलोनियों, मोहल्लों, सार्वजनिक स्थानों, कार्यालयों, औद्योगिक एवं व्यावसायिक संस्था परिसरों तथा सरकारी-गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में लगाए जाएंगे। अभियान के संयोजक पर्यावरणविद बाबूलाल जाजू के अनुसार शुरुआत रविवार सुबह 10 बजे दादीधाम के निकट स्थित कुमुद विहार से होगी। आयोजन में संगम ग्रुप के चेयरमैन रामपाल सोनी व उद्यमी तिलोकचंद छाबड़ा शामिल होंगे। अभियान के दौरान शहर के कई उद्यमी, व्यवसायी सीए, डॉक्टर, कलाकार व आम नागरिक शामिल होकर परिंडों में नियमित पानी भरने का संकल्प लेंगे।

खबरें और भी हैं...