लायंस क्लब सर्किल का लोकार्पण किया
भीलवाड़ा | सत्यम कॉम्प्लेक्स के पास लायंस सर्किल का लोकार्पण भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, यूआईटी चेयरमैन गोपाल खंडेलवाल, नगर परिषद उपसभापति मुकेश शर्मा, लायंस मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन अरविंद चतुर व प्रांतपाल सतीश बंसल ने किया। सचिव पवन पंवार ने बताया कि क्लब के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधीर राठी के द्वारा निर्मित है। आरएल नौलखा, जेके बागड़ोदिया, विनोद मानसिंहका, भवानीशंकर दूदानी उपस्थित थे।