खालसा पंथ का स्थापना दिवस मनाया
भीलवाड़ा | खालसा अकाल पुरख की फौज..., प्रगट्यो खालसा परमात्म की मौज... गुर पारस हम लोह, मिल कंचन होआ राम.... ज्ञानी हरमीत सिंह एवं सुखबीर सिंह ने ऐसी ही गुरु महिमा से संगत को निहाल किया। खालसा पंथ की स्थापना के पर्व बैशाखी पर शनिवार को गुरुद्वारा गुरुनानक सभा में अरदास हुई। गुरुद्वारा साहिब के सचिव ऋषिपाल सिंह ने बताया कि पांडाल सजाए गए। सुबह 8 बजे कीर्तन दीवान सजा। सुबह 11.30 बजे सामूहिक अरदास के बाद लंगर वितरित किया। अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह सोनी ने सभी को बैसाखी पर्व की बधाई दी एवं गुरुद्वारा साहिब के निर्माण की जानकारी देते हुए स्वागत किया।