- Hindi News
- National
- परशुराम जयंती महोत्सव: दूसरे दिन रंगोली सजाई, 1001 दीप जलाए, अाज गूंजेगी सुंदरकांड की चौपाइयां
परशुराम जयंती महोत्सव: दूसरे दिन रंगोली सजाई, 1001 दीप जलाए, अाज गूंजेगी सुंदरकांड की चौपाइयां
भीलवाड़ा | परशुराम जयंती के उपलक्ष में महोत्सव समिति के तत्वावधान में दूसरे दिन सोमवार शाम 16 ब्राह्मण घटकों के समाजजनों की मौजूदगी में महिला संगठनों की सदस्याओं ने परशुराम सर्किल पर आकर्षक रंगोली सजाई। सर्किल के चारों तरफ 1001 दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया। सर्किल पर एक साथ एक हजार दीयों जगमगाहट से समाजजनों के साथ ही राहगीर भी रोशनी को निहारते रहे।

कल परशुराम सर्किल पर हवन के साथ होगा महोत्सव का समापन... महोत्सव के तीसरे दिन शाम सात बजे परशुराम सर्किल पर सुंदरकांड पाठ होगा। संगीतमय सुंदरकांड पाठ में ब्राह्मण समाज के सभी 16 घटकों के समाजजनों की मौजूदगी में चौपाइयों के साथ ही भजनों की भी प्रस्तुति दी जाएगी। बुधवार को परशुराम जयंती पर परशुराम सर्किल पर सुबह सात बजे हवन, आरती व प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही चार दिवसीय महोत्सव का समापन होगा।