किशोरी से ज्यादती का आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, तीन हजार का था ईनाम
भीलवाड़ा | कारोई थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी का अपहरण व ज्यादती करने के आरोपी को पुलिस ने गुजरात के मोरवी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर जिले का है। पुलिस ने किशोरी को भी दस्तयाब किया। कारोई एसएचओ सुनीलकुमार चौधरी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी सितंबर में जोगणिया माता के दर्शन करने गई थी जो नहीं लौटी। परिजनों ने थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दी। पुलिस जांच में पता चला कि साथ ही मजदूरी करने वाला चंदू उर्फ चंद्रपाल वर्मा उसका अपहरण कर ले गया। पुलिस ने यूपी में काटसूर स्थित गांव में दबिश दी, जहां आरोपी का भाई राकेश मिला। पुलिस ने उसे व मौसेरे भाई अर्जुन को अपहरण में सहयोग के आरोप में पकड़ लिया। लेकिन मुख्य आरोपी फरार था। उस पर तीन हजार रुपए इनाम घोषित किया था।
गिरफ्तार आरोपी