पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वाहन में ही प्रसव, वार्ड में एक घंटे नहीं किया भर्ती

वाहन में ही प्रसव, वार्ड में एक घंटे नहीं किया भर्ती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | गांव से गर्भवती को अस्पताल लाते समय निजी वाहन में ही प्रसव हो गया। उसे एमजीएच अस्पताल के ट्रोमा वार्ड में लाए। यहां परिजन भर्ती करने के लिए गुहार लगाते रहे लेकिन एक घंटे तक स्टाफ ने उसे नहीं संभाला। इस दौरान स्ट्रेचर पर ही प्रसूता के रक्तस्त्राव होता रहा और वह दर्द से तड़पती रही।

मूलत: उत्तर प्रदेश के मसीपा का अजयपाल वर्मा मालीखेड़ा में ईंट भट्टे पर मजदूरी करता है। उसकी प|ी केसर कुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर भट्टा मालिक श्यामकुमार अपने वाहन से लेकर एमजीएच ला रहा था। रास्ते में ही उसे प्रसव हो गया। अजयपाल ने कहा कि एंबुलेंस के लिए फोन लगाने का प्रयास किया। फोन नहीं लगने पर भट्टा मालिक श्यामकुमार स्वयं अपनी गाड़ी से केसर व हमें अस्पताल ला रहे थे। रास्ते में प्रसव हो चुका था। हम एमजीएच अस्पताल के ट्रोमा वार्ड में पहुंचे तो डॉक्टर नहीं थे। स्टाफ हमारी बात तक नहीं सुन रहा था। भट्टा मालिक श्यामकुमार ने स्टाफ को बताया तो कहा गया डॉक्टर नहीं देख लेते तब तक हम कुछ नहीं कर पाएंगे। इस दौरान काफी लोग इकट्ठे हो गए। प्रसूता के रक्तस्त्राव होता रहा और मासूम की बेटी की नाल भी किसी ने नहीं काटी।

ट्रोमा वार्ड के बाहर दर्द से तड़पती रही प्रसूता, परिजन लगाते रहे गुहार

प्रसूता की स्थिति गंभीर हो सकती थी। लेबर रूम में लाने पर मैंने चेक किया। बच्ची व प्रसूता की तबीयत ठीक है। मैंने भर्ती करवा दिया है। डॉ. नवीन भडाना, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ

यदि एेसा मामला है तो गंभीर है। मैं इसकी जानकारी लेकर जांच करवाऊंगा। ट्रोमा वार्ड व इमरजेंसी में मरीजों को बेहतर सुविधा मिलनी ही चाहिए। डॉ. एसपी आगीवाल, पीएमओ, एमजीएच

खबरें और भी हैं...