संस्कृत बचाओ समिति की 18 को जयपुर में बैठक
भीलवाड़ा | संस्कृत शिक्षा सेवा नियम में मार्च 2018 में किए गए परिवर्तन को वापस लेने की मांग को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम ने प्रांतीय स्तर पर संस्कृत बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया है। संघ के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि सरकार ने संस्कृत शिक्षा सेवा नियमों में बदलाव किया है जो आत्मघाती कदम है। इसे लेकर संगठन प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेगा। प्रदेश महिला मंत्री सुमनलता उपाध्याय ने बताया कि संघर्ष समिति के संयोजक सियाराम शर्मा की अध्यक्षता में 18 अप्रैल को जयपुर में होने वाली बैठक में आंदोलन की घोषणा की जाएगी।