50 महिला कलाकारों के बनाए 100 चित्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन
भीलवाड़ा | आकृति कला संस्थान भीलवाड़ा एवं अतुल पडिय़ा, एलएनजे ग्रुप के सहयोग से चल रही कला प्रदर्शनी में दूसरे दिन भी कला प्रेमी पहुंचे। संस्थान के सचिव कैलाश पालिया ने बताया कि प्रदर्शनी में नारी मन की मानवीय संवेदनाओं से संबंधी कृतियों को प्रदर्शित किया गया है। इसमें देश की 50 महिला कलाकारों की 100 कलाकृतियां प्रदर्शित हैं। 20 अप्रैल को कला प्रदर्शनी का समापन होगा। 10 श्रेष्ठ कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा।