फर्जी पट्टे से घर, दुकान हड़पने का मामला दर्ज
राजाजी का करेड़ा के एक व्यक्ति ने रायला में सारसंभाल व साफ-सफाई के लिए सौंपे घर व दुकान का फर्जी पट्टा बनाकर हड़पने का मामला दर्ज कराया।
इसमें मौजूदा सरपंच व सचिव सहित 10 लोग आरोपी हैं। रायला एसएचओ पांचूराम चौधरी ने बताया कि रोडीदेवी पुत्र रघुनाथ सोनी के पावर ऑफ अटार्नी होल्डर राजाजी का करेड़ा के गोविंदलाल ने रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में देवीलाल सोनी, किशनलाल, गीता देवी, सत्यनारायण सिंह, ओमप्रकाश सामरिया, ग्राम पंचायत रायला के सरपंच शिवदयाल, सचिव प्रकाशचंद्र, वार्ड पंच रामविलास, परमेश्वर तोलंबिया, अनिल कोगटा आदि पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
सरपंच सहित 10 पर केस