पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तेज हवा के साथ 20 मिनट बारिश आधे शहर में बिजली सप्लाई ठप

तेज हवा के साथ 20 मिनट बारिश आधे शहर में बिजली सप्लाई ठप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार शाम तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। कई इलाकों में 20 मिनट की बारिश से सड़कों पर पानी बहने लगा। इसके साथ ही आधे से ज्यादा शहर में बिजली सप्लाई गुल हो गई। शहर में कई जगह होर्डिंग गिरे। हालांकि तेज धूप रहने से सुबह 10 बजे ही गर्मी चुभने लगी थी। दिनभर लोग घरों से बाहर निकलने से बचते रहे। शाम चार बजे के करीब ठंडी हवा के साथ बादल छाने लगे। रात साढ़े आठ बजे तेज बारिश शुरू हो गई। खटवाड़ा, बीगोद सिंगोली चारभुजा के आसपास गांवों में भी आधे घंटे बूंदाबांदी हुई।

खबरें और भी हैं...