पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारत बचाओ रथयात्रा का रोड शो आज शाम 8 बजे

भारत बचाओ रथयात्रा का रोड शो आज शाम 8 बजे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा| जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर निकाली जा रही भारत बचाओ रथयात्रा रविवार को भीलवाड़ा पहुंचेगी। राष्ट्र निर्माण ट्रस्ट के जिला महामंत्री ओम कसारा ने बताया कि यात्रा के स्वागत की तैयारियां की जा रही है। रात 8 बजे रेलवे फाटक स्थित संकटमोचन बालाजी से रोड शो प्रारंभ होगा। शो के समापन पर सभा होगी। यात्रा के राष्ट्रीय समन्वयक विवेकानंद दीक्षित ने बताया कि राष्ट्रनिर्माण संगठन के अध्यक्ष सुरेश चव्हाणके, यात्रा संयोजक जनरल एसपी सिंहा, वीर चक्र प्राप्त कर्नल टीपी त्यागी, श्याम महाराज आदि संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि यात्रा 18 फरवरी को जम्मू से शुरू हुई जो 21 राज्यों में लगभग 20 हज़ार किलोमीटर की दूरी तय करते हुए भीलवाड़ा पहुंचेगी।

खबरें और भी हैं...