निर्माणाधीन ढांचा गिराने पर विरोध
भीलवाड़ा| आंबेडकर भवन के शिलान्यास के दौरान प्रजापति समाज का निर्माण क्षतिग्रस्त करने पर समाज के लोगों ने विरोध जताया। इसके चलते दस मिनट तक कार्यक्रम बाधित रहा। नगर परिषद सभापति ललिता समदानी ने उनसे समझाइश की। इसके बाद कुम्हार महासभा के जिलाध्यक्ष मोहनलाल प्रजापति ने शहर विधायक विठ्ठलशंकर अवस्थी को वास्तविकता बताई। आश्वासन दिया कि जल्द समाधान कराएंगे।