बीसी के विवाद को लेकर थाने पहुंचे लोग झगड़े, एक गिरफ्तार
भीलवाड़ा| बीसी संबंधी विवाद को लेकर शनिवार सुबह मंगरोप थाने पहुंचे पातलियास के लोग आपस में झगड़ पड़े। एक व्यक्ति ने पातलियास के पूर्व सरपंच को मुक्का जड़ दिया। पुलिस ने एक व्यक्ति को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। मंगरोप एसएचओ मूलचंद ने बताया कि गांव के लोग आपस में बीसी चलाते हैं। पूर्व सरपंच नंदलाल, माधूलाल तेली, रामलाल तेली सहित 10-12 लोग थाने पहुंचे। माधूलाल ने पूर्व सरपंच को घूसा जड़ दिया। पुलिस ने माधूलाल को गिरफ्तार किया। एसएचओ का कहना है कि वहां मौजूद माधू का भाई रामलाल (52) पुत्र भैरू तेली वहां से निकल गया।