पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घोषणा; कोटड़ी में बनेगा अांबेडकर सर्किल

घोषणा; कोटड़ी में बनेगा अांबेडकर सर्किल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ. भीमराव अांबेडकर की 127वीं जयंती पर जिलेभर में शनिवार को कार्यक्रम हुए। बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया व शोभायात्राएं निकाली गईं। संगोष्ठी में आंबेडकर के कृतित्व पर मंथन किया।

भगवानपुरा| करजालिया, केरिया, भगवानपुरा, मोड़ का निंबाहेड़ा में कार्यक्रम हुए। ‘डगर’ की ओर से मोड का निंबाहेड़ा के रैगर मोहल्ला से विशाल शोभायात्रा एवं वाहन रैली निकाली गई। गांव को नीली झंडियों से सजाया गया था। बाबा रामदेव मंदिर पर विचार गोष्ठी के मुख्य अतिथि खटीक समाज के आसींद तहसील अध्यक्ष नेमीचंद खटीक थे। ‘डगर’ के प्रदेश अध्यक्ष देवीलाल मेघवंशी ने आभार जताया।

कोटड़ी| मंशा में जिला कांग्रेस प्रतिनिधि शंकर गुर्जर, सरपंच माधूलाल बैरवा, इकाई अध्यक्ष सांवर सुखवाल, यूथ अध्यक्ष सतु जाट, महिला अध्यक्ष कृष्णा पाराशर आदि ने डॉ. आंबेडकर के आदर्श जीवन में अपनाने पर जोर दिया। लोगों ने मूर्ति लगाने की मांग की।

रायपुर| अांबेडकर युवा संगठन एवं राजस्थान अांबेडकर शिक्षक संघ की ओर से खेल मैदान से शोभायात्रा प्रारंभ हुई। अांबेडकर सर्किल पर सभा में अांबेडकर विचार मंच के जिलाध्यक्ष प्यारेलाल खोईवाल मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता पूर्व विधायक कैलाश त्रिवेदी ने की।

कोटड़ी| आंबेडकर मंच के तत्वाधान में पंचायत केंद्र पर भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई गई। अध्यक्षता सरपंच जमना लाल डीडवाना ने की, एसएचओ राजेंद्र सिंह मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि उपसरपंच मांगू मोहम्मद मेवाती थे। मंच के ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल ने बताया कि सरपंच डीडवाना द्वारा आंबेडकर सर्किल बनाने व भूखंड दिलाने की घोषणा की गई। इधर, मंशा कस्बे में जिला कांग्रेस प्रतिनिधि शंकरलाल गुर्जर की अध्यक्षता में आंबेडकर जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि सरपंच माधवलाल बैरवा थे। इकाई अध्यक्ष सांवर सुखवाल, सत्तु जाट, कृष्णा पाराशर, बाबूलाल सुवालका, सेवादल ब्लॉक उपाध्यक्ष अशोक मूंदड़ा, पटवारी राजेन्द्र काबरा, कृषि पर्यवेक्षक नंदलाल शर्मा मौजूद थे। बाबा रामदेव मंदिर पर हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेंद्र सिंह छापडेल ने की। प्रहलाद सेन, महामंत्री श्रवण सोनी, धर्मचंद जीनगर, पंस सदस्य कैलाश रैगर, निर्मल लोढ़ा, नारायणलाल, लादूलाल रैगर, रामकिशन बेरवा आदि ने भाग लिया।

बागोर| कस्बे में सुबह 9.30 बजे बाबा रामदेव मंदिर से रैली निकाली गई। रैली का जगह-जगह कस्बावासियों ने स्वागत किया। रैली खटीक मोहल्ला, रैगर मोहल्ला, तेजाजी चौक, माली मोहल्ला, बालाजी मार्केट, करेड़ा चौराहा होते हुए पुराने थाने के समीप पहुंची। यहां आमसभा हुई, जिसमें समाजजनों का अभिनंदन किया गया।

सांगरिया| अंबेडकर मंच एवं भीम सेना संगठन द्वारा बाबा रामदेव मंदिर पर आंबेडकर जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि अमर सिंह बंशीवाल, शहजाद मोहम्मद, बालूराम बैरवा थे। विशिष्ट अतिथि सरपंच सांवरमल गुर्जर व रतनलाल, गोदूराम, रामचन्द्र, रामप्रसाद, महावीर आरटिया थे। अतिथियों ने बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य रामस्वरूप भाकरीवाल, व्याख्याता नोरतमल नुवाल, अध्यापक शंकरलाल आरटिया एवं रामधन आरटिया मौजूद थे।

पंडेर| संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। ग्राम विकास अधिकारी सोराज मीणा, सरपंच विमलकुमार कंजर, उपसरपंच लक्ष्मण माली, समाजसेवी ज्ञानचंद कंजर व ग्रामीणों ने आंबेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

जहाजपुर| बस स्टैंड पर स्थित आंबेडकर सर्किल स्थित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद आयोजित सभा में प्रधान शिवजीराम मीणा, पूर्व कस्टम अधिकारी शिवजीराम मीणा, अध्यापक प्रहलाद मीणा, पूर्व पार्षद खाजू खां, मीणा समाज अध्यक्ष किशनलाल मीणा, अंजुमन कमेटी आम मुसलमान के सदर नजीर मोहम्मद आदि ने विचार रखे। संचालन पूर्व पार्षद हेमराज मोची ने किया। आंबेडकर विचार मंच अध्यक्ष रामजस मीणा, पूर्व पार्षद बाबूलाल खटीक, नगर अध्यक्ष शंकरलाल खटीक, जाकीर शाह, शायर हरिजन, भीम सेना जिलाध्यक्ष गोपीचंद मीणा आदि मौजूद थे।

शाहपुरा| कस्बे में तहनाल गेट स्थित रैगर बस्ती में नगरपालिका द्वारा 48 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले अंबेडकर भवन का शिलान्यास किया गया। समारोह की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने की। मुख्य अतिथि सांसद सुभाष बहेड़िया, पालिकाध्यक्ष किरणदेवी तोषनीवाल थे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने बिजासन माता मंदिर के विकास के लिए भी सहायता राशि की मांग की। जिस पर अध्यक्ष मेघवाल ने निर्माण हेतु सहायता राशि जारी कराने का आश्वासन दिया। अधिशासी अधिकारी विजेश मंत्री ने बताया कि पालिका क्षेत्रों में आंबेडकर भवन बनाए जाने हैं। इस दौरान ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राम प्रसाद चौधरी, नगर अध्यक्ष रमेश मारू, उप प्रधान बजरंग सिंह, सत्यनारायण तोलंबिया सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

इधर, उपखंड कार्यालय के पास स्थित अंबेडकर स्मारक पर पूर्व विधायक महावीर जीनगर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामजीलाल चंदेल, डीएसपी सुरेश कुमार सांवरिया की उपस्थिति में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मुकेश खटीक, हमीद खां, रमेशचंद्र घुसर, सुरेंद्र घुसर, सुरेश खटीक, हेमंत कोली, मूलचंद खोईवाल, सत्यनारायण खटीक, रामेश्वरलाल सोलंकी, राधेश्याम जीनगर, दिनेश पंवार, ताज मोहम्मद, बीरबल पंवार उपस्थित थे।

बदनौर| जय भीम सेना द्वारा बसपा कार्यालय पर आंबेडकर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रामस्वरूप खटीक ने की। मुख्य अतिथि भवरलाल खटीक व विशिष्ट अतिथि केसर सिंह रावत थे। कार्यकर्ताओं द्वारा कस्बे में वाहन रैली निकाली गई। फारूक हसन, मिश्रीलाल बलाई, नानूराम रैगर, गुलाब रैगर, नानूराम मेघवंशी, गोपाललाल भील, गोवर्धन हरिजन, राकेश हरिजन, राधेश्याम बलाई आदि मौजूद थे।

मांडलगढ़| आंबेडकर जयंती पर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम हुए। भीम सेना द्वारा वाहन रैली निकाली गई। आंबेडकर सर्किल स्थित स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया मांडलगढ़ डाक बंगला स्थित अंबेडकर सर्किल पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। नगरपालिका अध्यक्ष नंदिनी साहू, एसटी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा मेनाल, प्राचार्य कैलाश दरोगा, जिप सदस्य रतनलाल खटीक, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष चांदमल नायक, आंबेडकर मंच अध्यक्ष जगदीश बैरवा, नगरपालिका प्रतिपक्ष नेता लादूलाल खटीक, काछोला सरपंच रामगोपाल मीना, लाडपुरा सरपंच राजूलाल खटीक, श्यामगढ़ सरपंच आशा बारेठ, नंदलाल खटीक, सरपंच महावीर मीना, बजरंग दल के महावीर खटीक, प्यारचंद सालवी, किशन मथुरिया, विनोद कोली, भैरूलाल सालवी, रतिराम रैबारी, मंजू मीणा, घासीराम भील, अशोक जीनगर, पूर्व प्रधान राधा देवी बलाई, रामलाल मीना, एडवोकेट सत्यनारायण जीनगर, लादूलाल रैगर, भेरूलाल चांवरिया, रामपाल खटीक, हेमराज यादव, मुकेश मीना, रामकेश मीना, कन्हैयालाल जीनगर आदि मौजूद थे।

आसींद| नगर पालिका मंडल द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर गोविंदपुरा गांव में आंबेडकर भवन निर्माण का शिलान्यास किया गया। इससे पूर्व डॉ. आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। मुख्य अतिथि विधायक रामलाल गुर्जर थे। अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष कैलाशीदेवी खटीक ने की तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अविजीतसिंह बदनौर थे। भाजपा नगर अध्यक्ष रामगोपाल तोषनीवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर उप जिला प्रमुख रामचंद्र सेन, प्रधान लक्ष्मीदेवी साहू, उपप्रधान घनश्याम सिकलीगर, मंडल अध्यक्ष गोविंदसिंह चुंडावत, घनश्याम ओझा, पूर्व प्रधान चंद्रवीर सिंह ,पूर्व मंडल अध्यक्ष भगवती प्रसाद शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री डालचंद साहू, प्रतापसिंह चौहान, सत्यनारायण छिपा, किरणसिंह चुंडावत, गोपाल सिंह, परसराम सोनी, कमलेश सिरोठा, कांता सांचोरा, तहसीलदार हरिराम यादव, ईओ पवनकुमार मीणा, चांदमल छीपा, चुन्नीलाल पहाड़िया, प्रहलाद राय शर्मा आदि मौजूद थे।

बरसनी| शम्भूगढ़ उपखंड के स्वयंसेवकों द्वारा अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में पथ संचलन निकाला गया। उपखंड कार्यवाह ओमप्रकाश कुम्हार ने बताया कि संघ के सामाजिक समरसता विभाग द्वारा जयनगर के सगसजी मंदिर से पथ संचलन निकाल कर आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। इससे पूर्व बौद्धिक कार्यक्रम हुआ, जिसे विभाग कार्यवाह ओमप्रकाश आमेटा ने संबोधित किया। सह जिला कार्यवाह कमल किशोर, खंड कार्यवाह शंकरलाल मेवाड़ा, दीपक जीनगर, कन्हैयालाल शर्मा, मदनमोहन शर्मा, प्रकाश खटीक, भंवरलाल जोशी, रामदेव रैगर सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बिजौलिया| भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से विंध्यवासिनी शक्तिपीठ पर श्रमदान किया। रैगर समाज की ओर से फल वितरित किए। जलिंद्री में सरपंच विजय तिवाड़ी की अध्यक्षता में अांबेडकर जयंती पर माल्यार्पण समारोह हुआ।

गंगापुर

आसींद में अांबेडकर भवन का शिलान्यास

आसींद| बजट घोषणा के अनुरूप नगर पालिका मंडल की ओर से शनिवार को गोविंदपुरा में अांबेडकर भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। अांबेडकर के फोटो पर माल्यार्पण करते हुए मुख्य अतिथि विधायक रामलाल गुर्जर ने कहा कि बाबा साहेब अच्छे अर्थशास्त्री भी थे। उनका सपना था कि सभी एक सूत्र में बंधे। तभी दुनिया में हिंदुस्तान की अलग पहचान कायम होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष कैलाशीदेवी खटीक ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अविजीतसिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष रामगोपाल तोषनीवाल, उप जिला प्रमुख रामचंद्र सेन, प्रधान लक्ष्मीदेवी साहू, उप प्रधान घनश्याम सिकलीगर, मंडल अध्यक्ष गोविंदसिंह चुंडावत, घनश्याम ओझा, पूर्व प्रधान चंद्रवीरसिंह आदि मौजूद थे।

आंबेडकर जयंती पर बांधे परिंडे...गुलाबपुरा| भाजपा महिला मोर्चा ने आंबेडकर जयंती पर पक्षियो के लिए परिंडे बांधे। मोर्चा अध्यक्ष कांता सोमानी ने बताया कि प्राकृतिक व मिर्गी रोग चिकित्सालय में परिंडे बांधे गए। इस अवसर पर लीला कोगटा, शिमला सर्वा, संगीता काबरा, प्रेमलता पारीक, रीना जोशी, कमला लोहार, पूजा शर्मा, रिंकू मारू आदि सदस्याएं मौजूद थी।

आंबेडकर भवन का लोकार्पण...मांडलगढ़| कस्बे में आंबेडकर भवन का लोकार्पण जिला प्रमुख शक्तिसिंह हाड़ा, जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, उपाध्यक्ष हरीश भट्ट, पालिका अध्यक्ष नंदिनी साहू ने किया। इस मौके पर पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष चांदमल नायक, जिला परिषद सदस्य रतनलाल खटीक, मंडल अध्यक्ष अनिल पारीक, जगदीश बैरवा, शिव तिवारी, पार्षद पूजा ब्रह्मा, नीलकमल पटवा, जितेंद्र साहू, मुकेश व्यास, दिनेश वर्मा, संजय डांगी, जीवन आसावा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

भगवानपुरा

खबरें और भी हैं...