भीलवाड़ा | हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में सोमवार से सुनवाई का समय बदल गया है। यह ग्रीष्मकालीन व्यवस्था 1 जुलाई तक रहेगी। अधीनस्थ अदालतों में सुबह 8 बजे से मध्याह्न 12:30 बजे तक सुनवाई होगी। वहीं कार्यालय का समय 7:30 बजे से मध्याह्न 1 बजे तक रहेगा।