अक्षय पात्र से पोषाहार की सप्लाई 19 अप्रैल से
भीलवाड़ा | शहरी क्षेत्र के 32 सरकारी स्कूलों में अक्षय पात्र फाउंडेशन से पोषाहार का वितरण 19 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। फाउंडेशन ने 17 सितंबर को शिक्षा विभाग के साथ शहरी क्षेत्र के 83 स्कूलों में एमडीएम पहुंचाने का अनुबंध किया था। इसके पहले चरण में शहर के 32 स्कूलों के लगभग 5 हजार बच्चों के लिए शुरुआत होगी। फाउंडेशन के प्रोडक्शन सुपरवाइजर नंदसिंह ने बताया कि परीक्षण के तहत एमडीएम बनाना प्रारंभ कर दिया है।