पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 20 हजार किमी दूरी तय कर भीलवाड़ा आई भारत बचाओ रथयात्रा का स्वागत

20 हजार किमी दूरी तय कर भीलवाड़ा आई भारत बचाओ रथयात्रा का स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा

जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर निकाली जा रही भारत बचाओ रथयात्रा रविवार को भीलवाड़ा पहुंची।

राष्ट्र निर्माण ट्रस्ट के सहयोग से निकाली जा रही रथयात्रा का शाम को संकटमोचन बालाजी मंदिर के पास स्वागत किया। रथयात्रा विभिन्न मार्गाें से होते हुए सूचना केंद्र पहुंचकर सभा में बदल गई। सुरेश चव्हाणके ने कहा कि सभी हिंदू जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाएं। सांसद को फोन करके कानून बनाने की मांग रखें। यात्रा के संयोजक जनरल एसपी सिंहा, वीरचक्र प्राप्त कर्नल टीपी त्यागी, श्याम महाराज आदि ने संबोधित किया। जिला महामंत्री ओम कसारा ने बताया कि यात्रा 18 फरवरी को जम्मू से शुरू हुई थी। 21 राज्यों में लगभग 20 हजार किलोमीटर की दूरी तय करते हुए यह भीलवाड़ा पहुंची। संचालन कवि योगेंद्र शर्मा ने किया। कैलाश जीनगर ने प्रेरक गीत सुनाया। राष्ट्र निर्माण ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष प्रदीप सांखला, मधु शर्मा, सुनीता कटारिया, अनिल चौधरी, राकेश कसेरा, एसके लोहानी खालिस, रविंद्र जैन सहित कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...