पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंजनीमाता प्रतिमा की प्रतिष्ठा 23 को

अंजनीमाता प्रतिमा की प्रतिष्ठा 23 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | शहर में पहली बार किसी मंदिर में माता अंजनी की प्रतिमा की प्रतिष्ठा होने जा रही है। तेजाजी चौक स्थित रपट के हनुमान मंदिर में सात दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव मंगलवार से आरंभ होगा। महंत बलराम दास महाराज ने बताया कि सुबह 8 बजे हेड पोस्ट ऑफिस के पास स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर से कलश एवं शोभायात्रा प्रारंभ होगी। जो विभिन्न मार्गों से होती हुए आयोजन स्थल रपट के बालाजी पहुंचेगी। बुधवार से मंदिर में यज्ञ आरंभ होगा। मंदिर शिखर पर कलश स्थापना, कनक बिहारी व माता अंजनी की प्रतिमा की प्रतिष्ठा 23 अप्रैल को होगी।

खबरें और भी हैं...