सिद्धकंवर की 11वीं पुण्य तिथि पर जाप
भीलवाड़ा | साध्वी सिद्धकंवर की 11वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को गुणानुवाद सभा हुई। साध्वी संयमप्रभा ने कहा कि जैन संत परंपरा में वे महान साध्वी थीं। उनके जीवन में कण-कण में मधुरता, करुणा, वात्सल्य भाव, परोपकार, परायणता और विश्व कल्याण की भावना थी। पार्षद मंजु पोखरणा, भंवरसिंह चौधरी, कन्हैयालाल चौधरी, सिद्ध भवन के मंत्री ललित लोढ़ा, रतनलाल बंब, ज्ञानेंद्रसिंह चौधरी एवं सिद्ध साधना भवन के मंत्री दलपत नानेचा ने भी विचार रखे। प्रवक्ता सुनिल चपलोत ने बताया कि इससे पहले विमल कंवर आदि साध्वियों के सान्निध्य में श्रावकों एवं श्राविकाओं ने नवकार महामंत्र का जाप किया। साध्वी विमलकंवर ने मंगलपाठ सुनाया।