लावारिस शवों की अस्थियां नदी में प्रवाहित
भीलवाड़ा | झूलेलाल नवयुवक सेवा संस्थान के श्रद्धालुओं ने सोमवती अमावस्या को लावारिस शवों के अंतिम संस्कार के बाद अस्थियां एवं राख त्रिवेणी संगम में प्रवाहित की। संस्थान के प्रवक्ता मूलचंद बहरवानी ने बताया कि शेवाधारी अध्यक्ष हेमनदास भोजवानी, मंगलदास भाऊ, बाबू महाराज, हरिशकुमार राजवानी, प्रहलाद भगत, रोशनलाल, नारू मल लालवानी, दीपक शर्मा आदि का सहयोग रहा।