ओवरलोड से हो रही बिजली कटौती
भीलवाड़ा | फॉल्ट और ओवरलोडिंग के कारण हो रही बिजली कटौती से लोग बेहाल है। डिस्कॉम अधिकारियों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ ही घरों में बिजली के उपकरणों का अधिक उपयोग हो रहा है। इस कारण बिजली लोड बढ़ गया है। इससे बिजली के उपकरण जल जाते हैं। शहरी क्षेत्रों में एक पखवाड़े पूर्व बिजली का लोड 66 मेगावाट था जो अब बढ़कर 92 मेगावाट पहुंच गया है। कई जगह बरसात होने से भी उपकरण जलने से बिजली कटौती हो रही है।