पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो सड़कों के लिए ‌Rs.2.12 करोड़ मंजूर

दो सड़कों के लिए ‌Rs.2.12 करोड़ मंजूर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गेंदलिया | भीलवाड़ा डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से गेंदलिया व आमा पंचायत क्षेत्र की दो सड़कों के डामरीकरण पर दो करोड़ 12 लाख की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी की गई। भाजपा नंदराय तहसील उपाध्यक्ष भंवर सिंह राणावत ने बताया कि रेणवास से गेंदलिया तक तीन किलोमीटर लंबी सड़क के लिए एक करोड़ तीस लाख रुपए व कालीरड़िया से आमा चौराहे तक तीन किमी सड़क के लिए 82 लाख रुपए की स्वीकृत जारी की गई। राणावत ने बताया कि जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाड़ा से ग्रामीणों ने डामरीकरण करने की मांग की थी।

खबरें और भी हैं...