कुछ ही घंटों में ‘ओ हमसफर’ को मिले एक करोड़ व्यूज
Áनेहा कक्कड़ के लेटेस्ट सॉन्ग ‘ओ हमसफर’ को काफी पसंद किया गया है। इस सॉन्ग के रिलीज होते ही इसे कुछ ही घंटों में एक करोड़ व्यूज मिल गए। इस सॉन्ग के वीडियो में हिमांश कोहली के साथ नजर आ रही हैं। इंडस्ट्री में चर्चा है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि दोनों खुद को एक दूसरे का दोस्त बताते हैं। हिमांश कहते हैं कि वे नेहा को उस वक्त से जानते हैं जब उन्होंने फिल्म ‘यारियां’ का सॉन्ग ‘ब्लू है पानी पानी’ शूट किया था।
जैकलीन ने अपने मेकअप आर्टिस्ट को गिफ्ट की कार
Á जैकलीन फर्नांडीज अपनी टीम को परिवार की तरह मानती हैं, इसका एक उदाहरण हाल ही में देखने मिला। दरअसल, जैकी ने अपने मेकअप आर्टिस्ट शान को उनके 34वें जन्मदिन पर एक ब्रैंड न्यू कार तोहफे में दी है। शान बीते कुछ वर्षों से जैकी के साथ काम कर रहे हैं। जैकलीन वैसे भी अपने टीम मेंबर्स को कुछ ना कुछ गिफ्ट देती रहती हैं, लेकिन यह ऐसा गिफ्ट था जिसके बारे में टीम ने सोचा तक नहीं था।
‘टाइगर चार साल में पहली बार सुकून से सोया है ’
Áटाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी-2’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। जैकी श्रॉफ फिल्म की सक्सेस को लेकर बेहद खुश हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा..., ‘मैं हर उस इंसान का शुक्रगुजार हूं, जिसने मेरे बेटे की फिल्म देखी आैर उसे हिट बनाया है। टाइगर ने मुझे बताया है कि हीरोपंती से डेब्यू के बाद वह पहली बार चार साल में सुकून की नींद सो पाया है। मैं एक बार फिर से सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।’
डांस फिल्म के लिए 32 करोड़ लेंगे वरुण
डांस फिल्म के लिए 32 करोड़ लेंगे वरुण
अभिषेक के साथ फिल्म करेंगी प्रियंका
मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी पर एक फिल्म बनने वाली, इन दिनों स्क्रिप्ट पर काम जारी है
चर्चा है...
अ भिषेक बच्चन ने अनुराग कश्यप के निर्देशन में बननी वाली फिल्म ‘मनमर्जियां’ की शूटिंग पूरी कर ली है। अब उन्होंने अपना रुख अगले प्रोजेक्ट्स की तरफ किया है। कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ के बाद अभिषेक बच्चन के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी। यह फिल्म मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित होगी, जिसमें प्रियंका और अभिषेक बच्चन आयशा के माता-पिता का किरदार निभाएंगे। ऐसी भी चर्चा है कि दोनों को फिल्म का आइडिया पसंद आया है। जल्द ही स्क्रिप्ट फाइनल कर, इस साल के अंत तक शूटिंग शुरू कर दी जाएगी।
 प्रियंका चोपड़ा और अभिषेक बच्चन इससे पहले 2008 में आई फिल्म ‘दोस्ताना\\\' में साथ नजर आ चुके हैं।
सुना अापने?
सुना अापने?
Áवरुण धवन ने बीते 6 साल में लंबी छलांग लगाई है। जब से उन्होंने गुरु करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपने कॅरिअर की शुरुआत की है, तब से लेकर अब तक उनकी कोई भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई है। दमदार एक्टिंग और डांसिंग टैलेंट के बल पर वरुण ने ना सिर्फ ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘जुड़वा 2’ जैसी कॉमर्शियल हिट फिल्में दीं बल्कि उन्हें ‘बदलापुर’ और ‘अक्टूबर’ जैसी ऑफबीट फिल्मों में सराहा गया। हालिया रिलीज फिल्म ‘अक्टूबर’ भले ही कोई बड़ा कलेक्शन नहीं कर पाई हो पर क्रिटिक्स ने इसे जमकर सराहा है। वरुण, अब यशराज बैनर के साथ ‘सुई-धागा’ फिल्म कर रहे हैं। इसके अलावा जल्द ही वे रेमो डीसूजा की बिग बजट डांस फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट कटरीना कैफ होंगी। कहा जा रहा कि वरुण को इस फिल्म के लिए 32 करोड़ रुपए फीस दी जाएगी। वहीं कटरीना को इसके लिए सिर्फ 7 करोड़ रुपए मिलेंगे। जबकि, डायरेक्टर रेमो डीसूजा इस 4डी फिल्म के लिए 12 करोड़ रुपए लेंगे। यह फिल्म इस साल फ्लोर पर आ जाएगी आैर इसे अगले साल रिलीज किया जाएगा।

दैिनक भास्कर, भीलवाड़ा, गुरुवार, 19 अप्रैल, 2018
आयशा चौधरी देशभर के जाने-माने टॉक शोज में हिस्सा लेती थीं। उन्होंने 15 साल की उम्र में एक किताब ‘My Little Epiphanies’ भी लिखी थी, जो उनकी मृत्यु से एक दिन पहले रिलीज हुई थी।
आयशा को इम्यून डेफिशिएंसी डिसऑर्डर था, जिसके चलते वे 19 साल की उम्र में ही (2015 में) इस दुनिया को अलविदा कह गई थीं।
यह रही ‘अक्टूबर’
की कमाई...
वरुण धवन की अब तक रिलीज हुईं ज्यादातर फिल्मों ने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है, लेकिन अक्टूबर बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म ने रिलीज के बाद अब तक सिर्फ 25.56 करोड़ रुपए ही कमाए हैं। फिल्म की पहले दिन की कमाई 5.04 करोड़ रुपए थी। इसके बाद शनिवार को 7.47 करोड़, रविवार को 7.74 करोड़, सोमवार को 2.70 करोड़ आैर मंगलवार को यह फिल्म 2.61 करोड़ रुपए ही कमा पाई है।’ एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का बजट 45 करोड़ रुपए है, ऐसे में मेकर्स के लिए बजट का पैसा निकाल पाना मुश्किल हो रहा है।

‘मनमर्जियां’ की शूटिंग हुई पूरी, अभिषेक हुए इमोशनल
Áअनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म ‘मनमर्जियां’ की शूटिंग पूरी हो गई है। अभिषेक ने अनुराग के साथ की अपनी एक तस्वीर इंस्टा अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है...
Á मुंबई में हुए एक अवॉर्ड शो में टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की मुलाकात जितेंद्र से हुई। दिव्यांका ने तुरंत अपना फोन निकाला और उनके साथ तीन-चार सेल्फीज ले लीं। एक फोटो शेयर करते हुए दिव्यांका ने लिखा है... Best part of the day