भिणाय बावड़ी के जीर्णोद्धार की मांग
भीलवाड़ा| इंडियन नेशनल ट्रस्ट फाॅर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज भीलवाड़ा के कन्वीनर बाबूलाल जाजू ने विश्व धरोहर दिवस पर राजस्थान धरोहर संरक्षण अध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत, राजस्थान हेरिटेज प्रोटेक्शन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टीसी बोहरा व कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल को पत्र लिखकर काछोला के निकट ऐतिहासिक व प्राचीन महत्व की जीर्ण-शीर्ण बहुमंजिला भिणाय की बावड़ी के जीर्णोद्धार की मांग की है। पत्र में बावड़ी तक पहुंचने के मार्ग को सुव्यवस्थित करने, सफाई कर मरम्मत कार्य करवाने, मुख्य सड़क मार्गों पर बावड़ी से संबंधित साइन बोर्ड लगवाने, अतिक्रमण हटाने व चार दीवारी की मांग की है।