पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 40 जोड़ों का 8वां वचन : कन्या भ्रूण हत्या नहीं करेंगे, दहेज नहीं लेंगे, बच्चों को उच्च शिक्षा देंगे

40 जोड़ों का 8वां वचन : कन्या भ्रूण हत्या नहीं करेंगे, दहेज नहीं लेंगे, बच्चों को उच्च शिक्षा देंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यक्रम में कविता आचार्य काछोला ने समाज में फैली कुरीति नाता प्रथा जब तक बंद नहीं होगी तब तक विवाह नहीं करने की शपथ ली। करेड़ा निवासी खुशबू आचार्य का अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हो चुका है, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने से वे विदेश खेलने नहीं जा पा रही है, इस पर समाज के भामाशाहों ने आर्थिक सहयोग देने का भरोसा दिया। इससे पहले पूर्व आरएएस अधिकारी सत्यनारायण शर्मा का साफा पहनाकर स्वागत किया।

आचार्य ब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह

भीलवाड़ा | आचार्य ब्राह्मण समाज का सातवां सामूहिक विवाह सम्मेलन बुधवार को हरणी महादेव में हुआ। सम्मेलन में तुलसी विवाह सहित 40 जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार हुआ। विवाह के दौरान नवदंपतियों ने कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने, अपनी आने वाली सभी संतानों को शिक्षित करने व दहेज नहीं लेने का संकल्प लिया। विवाह समिति अध्यक्ष रामविलास आचार्य ने बताया कि इस बार समाज से चंदा एकत्र नहीं किया गया। वरन समाज के भामाशाहों ने इस आयोजन में पहल की। प्रदेशाध्यक्ष देवीलाल आचार्य के अनुसार, भोज में झूठा नहीं छोड़ने तथा स्वच्छता के लिए युवाओं ने जाग्रत किया। मुख्य सचेतक कालू लाल गुर्जर, विधायक विटठ्ल शंकर अवस्थी, पूर्व मंत्री रामलाल जाट, यूआईटी चेयरमैन गोपाल खंडेलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, पार्षद शंकर लाल जाट एवं मुकेश शर्मा ने आशीर्वाद दिया।



बेटी को विदेश जाने के लिए भामाशाह मदद करेंगे

नव विवाहित जोड़ों को दिए प्रशस्ति पत्र... सामूहिक विवाह में परिणय सूत्र में बंधने वाले वर-वधुओं को प्रशस्ति पत्र एवं सरकार की ओर से दी जाने वाली सहायता राशि की प्रथम किस्त 5 हजार रुपए के चेक दिए। सम्मेलन में विवाह करने पर वधू को राज्य सरकार की ओर 18 हजार रुपए की राशि दी जाती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद शर्मा सीतामऊ, पूर्व अध्यक्ष जमुनालाल आचार्य, मूलचंद आचार्य, आचार्य ब्राह्मण समाज के उपाध्यक्ष दुर्गा शंकर आचार्य, पूर्व जिलाध्यक्ष बालू लाल आचार्य, ख्याली लाल एवं शंकर लाल सहित समाज के बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे।

सुरक्षा के लिए लगाए 11 कैमरे... सामूहिक विवाह सम्मेलन में सुरक्षा तथा अन्य किसी भी प्रकार की कोई घटना नहीं हो, इसको ध्यान में रखते हुए कैमरे लगाए गए। समाज के शहर अध्यक्ष हेमराज आचार्य ने बताया कि सुरक्षा को लेकर स्थल पर 11 कैमरे लगाए।

खबरें और भी हैं...