अक्षय तृतीया पर सकल दिगंबर जैन समाज ने गन्ने का रस पिलाया
भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा
सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से बुधवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर लोगों को गन्ने का रस पिलाया गया। शहर के आर सी व्यास कॉलोनी में स्थित तरणताल के सामने बने आदिनाथ जैन मंदिर के बाहर गन्ने का रस पिलाया गया। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई।