पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर में कैंडल मार्च निकाला, दी श्रद्धांजलि

शहर में कैंडल मार्च निकाला, दी श्रद्धांजलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | पूर्वांचल जन चेतना समिति ने कठुआ में हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। समिति की अध्यक्ष अर्चना दुबे के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन से सूचना केंद्र चौराहा तक कैंडल मार्च निकालकर पीड़िता को श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष दुबे ने घटना के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की ताकि भविष्य में इस प्रकार के अपराधों पर रोकथाम हो सके। महिलाएं अपने आपको को सुरक्षित महसूस कर सके। समिति सचिव सुनील कुमार झा ने बताया कि पूर्व सभापति मधु जाजू, ओम प्रकाश नराणीवाल, मोहम्मद इश्तियाक छीपा, कमलेश झा, सुरेश चंद्रवंशी, यशवंत कोडवानी, महेश दरियानी, सत्यनारायण पाल, मधु श्रीवास्तव, सुंगती देवी, सावित्री देवी एवं रंजना झा सहित कई लोगों ने भाग लिया।

मानव शृंखला बनाकर प्रदर्शन कल: सिलावट युवा मंच के अध्यक्ष निसार सिलावट ने बताया कि 20 अप्रैल रात 8:30 बजे रेलवे स्टेशन चौराहा पर मानव शृंखला बनाकर आरोपियों के पुतलों को फांसी पर लटकाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...