अहिंसा भवन में मनाया पारणा महोत्सव
भीलवाड़ा | शास्त्रीनगर स्थित अहिंसा भवन में बुधवार को अक्षय तृतीया पारणा महोत्सव मनाया। इस अवसर पर साध्वी शैली ने बताया कि आदिनाथ प्रभु की प्रेरणा पाकर तप करने की परंपरा वर्षीतप की प्रारंभ हुई। अहिंसा, संयम, तप यह धर्म के अंग है। यह उत्कृष्ट मंगल है। संघ मंत्री कान सिंह चौधरी ने बताया कि साध्वी शिवांगी, शुचिता ने निरंतर 6 साल से वर्षीतप की आराधना कर उत्कृष्ट तप आराधना का परिचय दिया। संघ अध्यक्ष महेंद्र छाजेड़ ने पछेवड़ी ओढ़ाकर महासतिया का अभिनंदन किया।