एएसपी पारस जैन आज देंगे एसआई भर्ती के टिप्स
इतने सालों के बाद सब इंस्पेक्टर की भर्ती निकली है। 330 पदों के लिए होने वाली प्रतियोगी परीक्षा के लिए लाखों अभ्यर्थी आवेदन करेंगे।
ऐसे में जरूरी है कि कैसे खास रणनीति अपनाकर सफलता हासिल की जाए। किस तरह हिंदी व्याकरण में ज्यादा से ज्यादा अंक अर्जित किए जा सकते है। फिजिकल टेस्ट के लिए किस तरह प्रेक्टिस की जानी चाहिए। सभी जानकारी एडिशनल एसपी पारस जैन भास्कर संवाद में देंगे।
गुरुवार शाम 3 से 4 बजे मोबाइल नंबर 9871547408 पर फोन करके जानकारी ले सकते हैं। पेपर में टॉपिक की जानकारी हो या समय प्रबंधन के जरिए कम समय में अधिक से अधिक सवालों को हल करना या निगेटिव मार्किंग का किस तरह ध्यान रखना चाहिए इसकी रणनीति एएसपी जैन बताएंगे। एएसपी जैन वर्ष 2001 बैच के आरपीएस अधिकारी है। इन्होंने 13वीं रैंक प्राप्त की थी। एएसपी जैन किशनगढ़, उदयपुर, कोटा, जयपुर, अलवर आदि जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके है।
गुरुवार शाम 3 से 4 बजे तक मोबाइल 9871547408 पर कॉल करंे