- Hindi News
- National
- दैनिक भास्कर और प्रगति कंपीटीशन हब की ओर से शिक्षक भर्ती पर विशेष सेमिनार 23 को
दैनिक भास्कर और प्रगति कंपीटीशन हब की ओर से शिक्षक भर्ती पर विशेष सेमिनार 23 को
भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा
दैनिक भास्कर और प्रगति कंपीटीशन हब के संयुक्त तत्वाधान में शिक्षक भर्ती सेमिनार का आयोजन 23 अप्रैल सोमवार को सुबह 11 बजे नगर परिषद टाउन हॉल में किया जाएगा।
सेमिनार में विशेषज्ञों द्वारा सफलता के गुर बताए जाएंगे। सफलता के लिए विशेष रणनीति पर समीक्षात्मक विवेचना की जाएगी। सेमिनार में स्कूल व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक, शारीरिक शिक्षक परीक्षा(फ़र्स्ट ग्रेड, सैकंड ग्रेड और पीटीआई) की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को आईएएस, आरएएस अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।अभ्यर्थी कैसे तैयारी करें, सफलता के क्या सूत्र हो सकते हैं इसके बारे में विस्तार से बताया जाएगा। कार्यक्रम में प्रश्न काल भी रखा गया है ताकि अभ्यर्थी अधिकारियों से सीधे संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं को शांत कर सकते हैं।
निशुल्क मिलेगा प्रवेश... भीलवाड़ा के इतिहास में पहली बार हो रहे इस तरह के शिक्षक भर्ती सेमिनार में निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थी को सोमवार को सुबह 11 बजे से पहले टॉउन हॉल पहुंचकर नामांकन कराना होगा। यह पूरी तरह से निशुल्क होगा। नामांकन कराने का फायदा अभ्यर्थी को दो तरह से मिलेगा। एक, सेमिनार के बाद महत्वपूर्ण नोट्स निशुल्क मिलेंगे। दूसरा, अगर प्रगति कंपीटिशन हब पर कोचिंग लेते है तो फीस में डिस्काउंट मिलेगा।
सेमिनार में शिरकत करने का फायदा...अक्सर अभ्यर्थियों को एक जगह या एक माध्यम से पूरी जानकारी नहीं मिल पाती है। ऐसे में पहली बार एक ही छत के नीचे विषय विशेषज्ञों के साथ ही नवचयनित आईएएस और आरएएस अधिकारियों से सफलता के गुर जान सकेंगे। वे बताएंगे कि किस तरह स्मार्ट तरीके से पढ़ाई करके सफलता हासिल की जा सकती है।