बीगोद में स्वच्छ भारत दिवस मनाया
बीगोद | खटवाड़ा सहित बीगोद पंचायत में बुधवार को स्वच्छ भारत दिवस मनाया गया। अटल सेवा केंद्र के बाहर जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाड़ा, अनिल पारीक, बीगोद सरपंच गणेश पारीक ने सड़क पर झाडू लगाकर साफ सफाई की। वही खटवाड़ा ग्राम पंचायत के बाहर फैले कीचड़ पर किसी की नजर नहीं गई। खटवाड़ा पंचायत का चपरासी वार्ड पंचों को इस दिवस की याद दिलाने के लिए घर -घर गया लेकिन वार्ड पंच इस कार्यक्रम में नहीं आए। सिर्फ पंचायत के बाहर पोस्टर लगाकर इतिश्री कर ली गई।
बाकरां | सांसद आदर्श ग्राम पंचायत बाकरां में बुधवार को जिला परिषद भीलवाड़ा के स्वच्छ भारत मिशन तहत ग्रामीणों ने सरपंच के साथ माता का मंदिर, अंबेडकर सर्किल, पंचायत के बाहर सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही नालियों की साफ-सफाई को लेकर विचार-विमर्श किया। इस दौरान सरपंच राकेश खटीक, कनिष्ठ लिपिक कांता मीणा, अनिल सालवी, सीताराम प्रजापत आदि मौजूद थे।