पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कंजर कॉलोनी के लोगों को बताई योजनाएं

कंजर कॉलोनी के लोगों को बताई योजनाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंडेर | उपतहसील मुख्यालय पंडेर के कंजर कॉलोनी ग्राम में बुधवार को ग्राम स्वरोजगार अभियान का आयोजन हुआ। सरपंच विमलकुमार कंजर ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र लड्ढा ने बैंक की अटल सेवा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, मुद्रा योजना, ओवरड्राफ्ट आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। भीलवाड़ा जिले में केवल कंजर कॉलोनी का चयन हुआ है, इसलिए यहां 100 प्रतिशत बीमा करने का लक्ष्य लिया गया है। कार्यक्रम में नाहरसिंह, विकास अधिकारी सौराज मीणा, बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर अरविंद गुप्ता, सहायक मैनेजर नवीन सैनी, पंचायत प्रसार अधिकारी कन्हैयालाल मीणा, तकनीकी सहायक सुरेशकुमार चौधरी, कनिष्ठ अभियंता नौरत मीणा, समाजसेवी ज्ञानचन्द्र कंजर, बैंक बीसी राजेशकुमार रैगर सहित अनेक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...