माधुरी-अनिल ने शुरू की ‘टोटल धमाल’ की शूटिंग
Á18 साल बाद एक दूसरे के साथ काम करने जा रहे माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टोटल धमाल’ की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म के निर्देशक इंद्र कुमार ने बताया है, ‘फिल्म ‘बेटा’ के 26 साल बाद हम तीनों साथ में शूटिंग कर रहे हैं और इस फिल्म को लेकर मैं बहुत एक्साइटेड हूं। फिल्म में दोनों पति-प|ी के रोल में होंगे और इसमें अनिल के किरदार का नाम अविनाश होगा।’ इंद्र ने यह भी बताया कि रविवार से माधुरी के साथ सॉन्ग की शूटिंग शुरू की जाएगी।
मुरुगदास के साथ बिग बजट एक्शन फिल्म बनाएंगी प्रेरणा
Áप्रेरणा अरोरा का प्रोडक्शन हाउस ‘क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट’ डायरेक्टर ए आर मुरुगदास के साथ मिलकर एक बिग-बजट एक्शन फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहा है। सूत्रों की मानें तो इस फिल्म के लिए किसी बड़े सुपरस्टार को चुना जाएगा। यह एक एक्शन फिल्म होगी इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि मुरुगदास इसमें अपने फेवरेट एक्टर अक्षय कुमार, अजय, सलमान या ऋतिक के नाम पर भी विचार कर सकते हैंं।
अपकमिंग डांस फिल्म में 4डी टेक्नीक लाएंगे रेमो
Áरेमो डीसूजा की अपकमिंग डांस बेस्ड फिल्म में कटरीना कैफ और वरुण धवन दिखाई देंगे। इस फिल्म को 4डी टेक्नोलॉजी में तैयार किया जाएगा। हाल ही में एक इंटरव्यू मेें रेमो नेे बताया कि वे और उनकी टीम 4डी और IMAX स्पेस को एक्सप्लोर करने में जुटी है। सभी इससे जुड़ी तकनीक सीखने में लगे हुए हैं। जल्द ही रेमो लॉस एंजेलिस जाने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि वे वहां 4डी टेक्नीक को अच्छी तरह से समझ सकें।
‘ये हसीन वादियां... ये खुला आसमान’
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘शॉटगन शादी’ से मेल खा रही है कहानी...
...सोनू सूद बंद कर सकते हैं फिल्म ‘सर्वगुण संपन्न’
दैिनक भास्कर, भीलवाड़ा, रविवार, 15 अप्रैल 2018
सूत्रों की मानें तो सोनू सूद ने अपनी फिल्म ‘सर्वगुण संपन्न’ बनाने का इरादा छोड़ दिया है क्योंकि इस फिल्म की थीम सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म ‘शॉटगन शादी’ से मिलती है...
इ स साल की शुरुआत में सोनू सूद ने अनाउंस किया था कि वे फिल्म ‘सर्वगुण संपन्न’ बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म की कहानी बिहार के एक एेसे शख्स पर आधारित थी जिसे किडनैप करके शादी करने पर मजबूर किया जाता है। साेनू इस फिल्म को अपने बैनर तले बनाने वाले थे, अपने बैनर तले वे ‘तूतक तूतक तूतिया’ और ‘कुंग फू योगा’ जैसी फिल्में भी बना चुके हैं। बहरहाल, इससे पहले कि सोनू इस फिल्म की कास्टिंग कर पाते, किसी ने उनका आइडिया ही ‘किडनैप’ कर लिया।
सूत्रों की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म ‘शॉटगन शादी’ की कहानी भी इसी थीम पर बेस्ड है। ऐसे में सोनू ने अपने इस प्रोेजेक्ट को बंद करने का फैसला किया है। सोनू ने इस फिल्म को लेकर अर्जुन रामपाल के साथ डिस्कशन किया था, जब वे उनके साथ जेपी दत्ता की फिल्म ‘पलटन’ की शूटिंग कर रहे थे। वे इस फिल्म में अर्जुन को बिहारी गैंगस्टर के तौर पर कास्ट करना चाहते थे। इससे पहले सोनू ने इस फिल्म के लिए अक्षय खन्ना से बात की थी जब वे ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ की शूटिंग के लिए लंदन जाने वाले थे पर अब साेनू ने खुद ही इस प्रोजेक्ट को बंद करने का फैसला लिया है।
Áतापसी पन्नू इन दिनों कश्मीर में ‘मनमर्जियां’ की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप कर रहे हैं। कुछ दिन पहले अनुराग ने उस लोकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जहां फिल्म की शूटिंग चल रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए तापसी ने लिखा है...
When in Kashmir don’t forget to capture your
‘ये हसीन वादियां .... ये खुला आसमान’ moment .....
 बात करें सिद्धार्थ की फिल्म ‘शॉटगन शादी’ की तो इस फिल्म की कहानी बिहार में होने वाली दूल्हों की किडनैपिंग केे इर्द-गिर्द बुनी गई है। चर्चा थी कि इस फिल्म में सिद्धार्थ के अपोजिट श्रद्धा कपूर होंगी पर श्रद्धा साफ बता चुकी हैं कि वे इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।
Áअनिता हसनंदानी ने हाल ही में अपना 36वां जन्मदिन परिवार वालों और हसबैंड के साथ गोवा में सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन के दौरान की कई तस्वीरें सामने आईं। बता दें, एकता कपूर की फेवरेट एक्ट्रेस अनिता जल्द ही ‘नागिन 3’ में नजर आएंगी।
Guess
who
is She?
मॉडलिंग से एक्टिंग की दुनिया में आई इस एक्ट्रेस का श्रीलंका में अपना एक रेस्त्रां भी है। हाल ही में धक-धक गर्ल के एक गाने के रीमेक में नजर आईं ये एक्ट्रेस इन दिनों एक मल्टीस्टारर फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।
8