मेवाणी को सभा में जाने से रोकने को लेकर जताया रोष
राजसमंद | गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी को राजस्थान में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम सभा में जाने से रोकने पर राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार अभियान राजसमंद ने आक्रोश व्यक्त किया। अभियान के जिला संयोजक एसएल भाटी ने कहा कि दलित नेता मेवाणी लोकतंत्र एवं संविधान की पालना करते हुए विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों में भाग लेने जा रहे थे। लेकिन पुलिस और प्रशासन ने उन्हें वहां जाने से रोक दिया। सरकार ने मेवाणी को इस तरह रोका जाना और केवल संवैधानिक और लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। लेकिन यह दलित समुदाय की भावनाओं पर कुठाराघात और अपमान है। उन्होंने कहा कि मेवाणी दलित वर्ग की ओर से शांतिपूर्वक ढंग से किए जा रहे कार्यक्रमों में भाग लेने जा रहे थे और उनका उद्देश्य कार्यक्रमों से डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों को जन-जन में प्रसारित करना था। लेकिन सरकार ने उन्हें रोक कर बाबा साहेब के संदेशों के विपरीत काम किया। संगठन के दिनेश पहाड़िया, परसराम पोरवाड़, रामलाल मीणा, कमलेश पहाड़िया, नारायणलाल पंड़ियार, रोशनलाल सालवी, माया सालवी, पारस सालवी, सुरेशचन्द्र रेगर, जगदीश नुवाल, रमा जावड़िया, दिनेशचन्द्र सालवी, शंकरनाथ नगाणी ने विरोध जताया।