पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मगरा विकास बोर्ड अध्यक्ष ने लाखों के विकास कामों की घोषणा की

मगरा विकास बोर्ड अध्यक्ष ने लाखों के विकास कामों की घोषणा की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीम। मगरा विकास बोर्ड अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक हरि सिंह रावत ने भीम उपखंड क्षेत्र की पंचायत थानेटा का दौरा किया। दौरे में भीम भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष फतेह सिंह सहित कार्यकर्ता शामिल रहे। बोर्ड अध्यक्ष ने राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल थानेटा के खेल मैदान समतलीकरण के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। पालरा में सामुदायिक भवन बनाने के लिए पांच लाख रुपए और राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल पालरा में पानी की टंकी के लिए दो लाख रुपए की घोषणा की। इस दौरान राजसमंद कृषि मंडी चेयरमैन बालू सिंह, कूकरखेड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष राम सिंह, युवा मोर्चा भाजपा नेता महेंद्र सिंह, भगवान सिंह बनजारी, भाजपा मंडल प्रवक्ता महावीर मेवाड़ा, मोहन सिंह, सरदार सिंह, रतन सिंह आदि थे।

खबरें और भी हैं...