भीम | कर्नाटक में भाजपा सरकार बनने पर भीम भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में भीम कस्बे के सुजाजी चौक में मंडल के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। इस दौरान भीम प्रधान नरेंद्र बागड़ी, पूर्व प्रधान मांगूसिंह, मंडल उपाध्यक्ष फतेहसिंह, युवा मोर्चा के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह आदि थे।