- Hindi News
- National
- तहसीलदार को मनरेगा संविदाकर्मियों ने ज्ञापन दे नियमों में शिथिलता की मांग की
तहसीलदार को मनरेगा संविदाकर्मियों ने ज्ञापन दे नियमों में शिथिलता की मांग की
भीम | भीम पंचायत समिति के अधीन पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारियों ने मनरेगा संविदाकर्मियों के आंदोलन के समर्थन में नैसर्गिक न्याय प्राप्त नहीं होने से क्षुब्ध मंत्रालयिक कर्मचारियों ने भीम तहसीलदार कैलाशचंद्र नायक को ज्ञापन सौंपा। बताया कि ग्राम पंचायत से लेकर विभाग स्तर पर शासन की रीढ़ के रूप में कार्यरत मंत्रालयिक कर्मचारी कई वर्षों से संविदा का दंश झेल रहे हैं। हमारी मांगे है कि मंत्रालयिक कर्मचारियों का गृह जिले स्थानांतरण जिला कैडर से रोक हटाकर नियमों में शीतलता प्रदान कर स्थानांनतरण करे। कैडर का रिव्यू स्वीकृत पदों के खिलाफ रिवाइज करे। ज्ञापन में अनुकंपात्मक नियुक्ति के तहत लगे कनिष्ठ लिपिकों टंकण परीक्षा में कनिष्ठ लिपिक भर्ती 2013 के शेष रहे पदों पर भर्ती करें। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।