भीम | कस्बे में भीम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक गुरूवार को मुख्य अतिथि पूर्व गृह राज्यमंत्री लक्ष्मण सिंह रावत की उपस्थिति में हुई। बैठक में भीम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष प्रभुदयाल नागर का पंडित के वैदिक मंत्रों के साथ पदग्रहण करवाया गया। इसके पश्चात भीम कांग्रेस कार्यालय से रैली के रूप में कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ युवक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की जयकारों के नारों के साथ ट्रक स्टैंड से सब्जी मंडी मार्ग, सुजाती चौक, सदर बाजार, तहसील रोड होते हुए पंचायत समिति के बाहर रैली धरना स्थल पर पहुंची। संबोधन में कहा कि जहां कांग्रेस के राज में किसानों के कर्ज माफ हुआ करते थे। वहां पर यह भाजपा सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। भीम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रभुदयाल नागर ने कहा कि निश्चित ही जनता परिवर्तन चाह रही है। कार्यक्रम को दूधा राम सालवी, पूर्व उपप्रधान नाहर सिंह,मोहन सिंह, पूर्व सरपंच नारायण सिंह, विश्वभरण, कृष्ण सिंह, गौत्तम दक, भीम युवक कांग्रेस अध्यक्ष डूंगर सिंह, विधानसभा युवक अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, गौत्तम गन्ना,पारस तेली, पूर्व पंचायत समिति सदस्य ऋषिराज सिंह, पूर्व सरपंच तेज सिंह,जय पटियार आदि ने भी विचार रखे। इसके बाद पूर्व गृह राज्यमंत्री के नेतृत्व में राजसमंद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया है कि भीम राजकीय रैफरल हॉस्पिटल में डॉक्टरों के पद भरने, खाद्य सुरक्षा, नरेगा और पेयजल, ब्यावर गौमती फोरलेन, बिजली आदि समस्याओं का समाधान शीघ्र करवाएं।