भीम| बली जस्साखेड़ा पंचायत के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक स्कूल में 15 दिवसीय समाजसेवा शिविर शुरू किया गया। इसमें शिविर प्रभारी प्रहलाद सिंह, दल प्रभारी जीवन सिंह रावत ने छात्रों को समाज से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। स्कूल परिसर में राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिकता सद्भावना, प्राथमिक उपचार, आत्मरक्षा, प्राकृतिक आपदा में बरतने जाने वाली सावधानियां, मतदान का महत्व, पर्यावरण, पौधरोपण का महत्व विषयों की जानकारी दी।