भीम | भीम भाजपा कार्यालय में राजसमंद भाजपा जिला अध्यक्ष भंवरलाल शर्मा और भीम विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी मानसिंह बारहठ ने भीम भाजपा मंडल की बैठक ली। बैठक में बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर जोर दिया। केंद्र और राज्य सरकार की योजना की जानकारी आम जन तक पहुंचाने की बात कही। बैठक को राजसमंद भाजपा जिला अध्यक्ष भंवरलाल शर्मा, भीम भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष एडवोकेट नारायण सिंह, मंडल उपाध्यक्ष फतेह सिंह, महिला मंडल अध्यक्ष पुष्पा मेवाड़ा आदि ने संबोधित किया।