पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नपा चेयरमैन के पति की गिरफ्तारी से 16 साल बाद होगा अपहरण का खुलासा

नपा चेयरमैन के पति की गिरफ्तारी से 16 साल बाद होगा अपहरण का खुलासा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चुनावी रंजिश के चलते अपने साथी की हत्या करने वाले रावतसर नगर पालिका चेयरमैन के पति की गिरफ्तारी के बाद एसओजी के अधिकारियों ने 16 साल पुराने एक और अपहरण कांड का भी पर्दाफाश करने की तैयारी कर ली है। दरअसल रावतसर निवासी लीलाधर सोनी भी मई 2002 में घर से अचानक लापता हो गया था। इस संबंध में दिसंबर 2002 में लीलाधर के परिजनों ने हरवीर साहरण और उसके पिता पर अपहरण करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि पुलिस ने मार्च 2003 में इस प्रकरण में एफआर लगाकर फाइल को बंद कर दिया था। एफआर कोर्ट में स्वीकृत हो गई थी। नवंबर 2016 में सरदार शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश गोदारा ने लूट के आरोप में वजीर खान को गिरफ्तार किया तो उसने वर्ष 2001 में लापता हुए प्रेम काली रावण की हत्या होने और वर्ष 2002 में लीलाधर सोनी का अपहरण होने के जानकारी पूछताछ में बताई। पुलिस ने पत्राचार करके दोनों मामलो को रिओपन किया था। लीलाधर अपहरण कांड की फाइल 13 साल बाद रिओपन हुई थी।

जहां शव जलाया एसओजी ने नक्शा-मौका तैयार किया

हनुमानगढ़ के रावतसर से 17 साल पहले अचानक लापता हुए प्रेम काली रावण की हत्या करने वाले नगर पालिका चेयरमैन के पति हरवीर साहरण उसके साथी भीम बेनीवाल को एसओजी ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपियों को सात दिन के रिमांड पर भेज दिया। इसके बाद आरोपियों को रावतसर लेकर गई और वहां पर आरोपियों के साथ शव को पहले दफनाने और फिर जलाने वाली जगह का मौका-नक्शा तैयार किया।

लीलाधर की हत्या के बाद शव खुर्दबुर्द करने का शक

आरोपी हरवीर से पूछताछ जारी

खबरें और भी हैं...