अंबेडकर जयंती पर युवा मोर्चा ने किया वरिष्ठों का सम्मान
राजसमंद| भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शनिवार शाम जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल और सभापति सुरेश पालीवाल के सानिध्य में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम में वरिष्ठ सफाई कर्मचारियों, मेधावी बच्चों, खिलाड़ियों का सम्मान किया। जिला मीडिया संयोजक अरविंदसिंह भाटी ने बताया कि डॉ. साहब के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया। नगर परिषद में 250 सफाई कर्मचारियों की भर्ती करने का आश्वासन दिया। नगर में सफाई के उत्कृष्ट कार्यों के लिए कमलाबाई जावा, लालीदेवी घारू, भागवंती जावा, मुन्नीबाई कलोशिया, इंद्रादेवी खोकर, इंद्रादेवी चनाल, सूजीबाई गुस्सर, मीनाबाई ढंडोरिया, पुष्पा तरवाड़ी, सुशीला तरवाड़ी, राधाबाई कलोसिया, सुंदरबाई, सीटूदेवी सहित 40 सफाई कर्मियों, मेधावी बच्चों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष महेंद्र टेलर, भाजयुमो नगर अध्यक्ष दिनेश कुमावत, श्यामलाल घारू, गोपाल गुस्सर, शंकरलाल खोकर, मदन तरवाड़ी, नाथूलाल तरवाड़ी, हरीश कलोशिया, प्रभुलाल जावा, रोशनलाल जावा, नरेश घारू, मनीष छापरवाल सहित शहरवासी थे।