पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्राफा संघ ने भीम क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगाने मांग की

सर्राफा संघ ने भीम क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगाने मांग की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीम| क्षेत्र में चोरियों की रोकथाम को लेकर सीसीटीवी लगाने की सर्राफा संघ ने मांग की। भीम पिछले दो वर्षों में हुई चोरियां को पुलिस ने अभी तक खुलासा नहीं करने पर व्यापारियों ने रोष जताया। जनप्रतिनिधि और प्रशासन की और से दो माह पूर्व भीम कस्बे में सीसीटीवी कैमरे लगाने की घोषणा करने के बाद भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगने से भीम सर्राफा संघ अध्यक्ष बाबूल लाल देरासरिया एवं सर्राफा संघ के कई पदाधिकारियों ने रोष प्रकट किया है। भीम सर्राफा संघ अध्यक्ष बाबूलाल देरासरिया ने बताया कि सात दिन के भीतर कस्बे में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए, तो सर्राफा संघ के समस्त व्यापारी स्थानीय प्रशासन अंतिम बार ज्ञापन सौंपेगे। उल्लेखनीय है कि कस्बे के सुजावत चौक, डाक बंगला, महावीर कॉलोनी, भीम पड़ाव, करेड़ा रोड़ आदि जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए राजसमंद जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से दो से तीन बार एक्सपर्ट को बुलाया और निरीक्षण किया गया। लेकिन अभी तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगने से सबसे अधिक चोरियां हुई है।

खबरें और भी हैं...