- Hindi News
- National
- वायुसेना में भर्ती के लिए 10वीं से 12वीं तक के बच्चों को 22 को देंगे जानकारी
वायुसेना में भर्ती के लिए 10वीं से 12वीं तक के बच्चों को 22 को देंगे जानकारी
राजसमंद| वायु सैनिक चयन केंद्र जोधपुर के कमान अधिकारी एफ डेकोस्टा ने बताया कि जिले के भीम क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थाओं के छात्रों को 22 मई को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीम में भारतीय वायुसेना में भर्ती से संबंधित जानकारी दी जाएगी। भर्ती की नई प्रक्रिया और भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता से संबंधित जानकारी दी जाएगी। जिले के सभी स्कूल व संस्थाओं के कक्षा 10, 11 व 12 वीं के छात्रों का आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में 22 मई को भीम में मौजूद होकर वायु सेना में भर्ती से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।