पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 210 नेत्र रोगियों की जांच, 32 का ऑपरेशन के लिए चयन

210 नेत्र रोगियों की जांच, 32 का ऑपरेशन के लिए चयन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीम | जिला अनंता निवारण समिति राजसमंद और पाली सेवा मंडल पाली की ओर से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगा। जय आनंद जन परमार्थ में एक दिवसीय शिविर में 210 नेत्र रोगियों की निशुल्क जांच की गई। पाली से आए मेडिकल स्टाफ ने परामर्श दिया गया। ऑपरेशन के लिए 32 मरीजों का चयन किया। उन्हें निजी वाहन से संस्थान की और से पाली भेजा गया। जहां पर निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर के संयोजन नेमीचंद, जिनेश कुमार, गौरव कुमार गन्ना की और से लगाया गया। इस दौरान डॉक्टर सुरेश कुमार सुराणा के नेतृत्व में डॉक्टरों ने अपनी सेवा दी। इस दौरान चांदमल मारू, सुरेश प्रकाश मेहता, दिनेश पोरवाल, लादू लाल मुणोत आदि मौजूद थे।

भीम. नेत्र चिकित्सा शिविर में उपस्थित लोग।

50 जरूरतमंद बच्चों का हुआ निशुल्क इलाज

राजसमंद | महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और जतन संस्थान से संचालित चाइल्ड लाइन परियोजना के तहत बुधवार को सलूस रोड इंदिरा कॉलोनी, भील बस्ती में प्री-आउटरीच की गई। डॉक्टर विजय खिलनानी ने इंदिरा कॉलोनी सामुदायिक भवन में लगे शिविर में सुबह 10 बजे से 1 बजे तक किया। चाइल्ड लाइन समंवयक संजय राव ने बताया कि कैंप में 70 लोगों भाग लिया। जिसमें 30 बच्चों व 40 पुरुष और महिलाओं की जांचकर दवाइयां दी गई। डॉक्टर 30 बच्चों में से 19 बच्चों को वापस फॉलोअप के लिए चयनित किया।

खबरें और भी हैं...