मगरा विकास बोर्ड अध्यक्ष ने जनसमस्याओं पर बैंक अधिकारी से की चर्चा
भीम| कस्बे में संचालित एसबीआई बैंक में बैंक खातेधारकों और जनता की अनदेखी करने वाले बैंक के कर्मचारियों के प्रति शिकायत मिलने पर बुधवार को हॉस्पिटल रोड पर मगरा विकास बोर्ड अध्यक्ष हरिसिंह रावत ने बैंक अधिकारी से मिले। जनता की और से बताई गई समस्याओं को लेकर बोर्ड अध्यक्ष रावत ने एसबीआई शाखा प्रबंधक पीसी जैन को बैंक खाताधारकों को लेन-देन करने के लिये लंबी कतार लगाने के कारण पर चर्चा की। साथ ही इस समस्या को खत्म करने के लिए अलग से लेनदेन का काउंटर लगाने को कहा। साथ ही ग्रामीणों के साथ अभद्रता नहीं करने के लिए कहा गया।